May 21, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2023। आजादी के पर्व पर कस्बे में हर और देशभक्ति का रंग चढ़ा हुआ है एवं अपने नसों में बह रही देशभक्ति को प्रदर्शित करने के लिए क्षेत्र के युवा कस्बे के नागरिक विकास परिषद भवन आडसर बास पहुंच कर उत्साह के साथ रक्तदान कर रहे है। परिषद द्वारा दिवंगत मोतीलाल तापडिया की स्मृति में मोतीलाल-लक्ष्मीदेवी तापडिया चैरीटेबल ट्रस्ट के सहयोग से यह शिविर आयोजित करवाया जा रहा है। इस शिविर में बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय की टीम द्वारा रक्त संग्रहण किया जा रहा है। विदित रहे कि संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर क्षेत्र के युवाओं को देशभक्ति दिखाते हुए मौत से लड़ने वाले अनजान रोगियों की जान बचाने के लिए रक्तदान कर रहे है। परिषद के राधेश्याम तापडिया ने बताया कि सभी रक्तदाताओं का अभिनंदन भी ट्रस्ट द्वारा उपहार के साथ किया जा रहा है। शिविर में दोपहर दो बजे तक ही रक्तदान किया जा सकेगा।

रक्तदाताओं का किया जा रहा है सम्मान
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिला रक्तदाता भी उत्साह से कर रही है रक्तदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जारी है रक्तदान का दौर, आप भी पहुंचें और करें देशभक्ति के ज्वार में रक्तदान।