May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 दिसबंर 2021। आस पास की बड़ी खबर में खबर पास ही के सरदारशहर से आई है जहां शनिवार देर रात बकरा मंडी में आपसी रंजीश के चलते दो गुट आपस में भीड़ गए व जमकर मारपीट हुई जिसमें दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पक्ष के दो जनें को राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया जिन्हें रैफर कर दिया गया। दूसरे पक्ष के भी चार जनें घायल हुए जिनका राजकीय अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना पर थानाधिकारी बलराज सिंह अस्पताल पहुंचे तो यहां भी दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। थानाधिकारी ने यहां पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को अस्पताल के बाहर खदेड़ा और स्थिति को नियंत्रित किया। आप देख रहे है श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के यूट्यूब चैनल पर इस घटना के एक्सक्लुसिव वीडियो, श्रीडूंगरगढ़ ओर आसपास सहित देश दुनिया की प्रमुख खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे चैनल को लाइक, सब्सक्राइब जरूर करें।