May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 फरवरी 2021। राम मंदिर निर्माण से जन जन को जोड़ने के अभियान में श्रीडूंगरगढ़ समिति के कार्यकर्ता गांव गांव पहुंच रहें है। समिति के पालक भैराराम डूडी ने बताया कि राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि में देश के बच्चे बच्चे को जोड़ा जाएगा और पूरे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र को राममय कर दिया जाएगा। जगदीश प्रसाद मूंधड़ा ने कहा कि राम मंदिर निर्माण इस सदी का सबसे बड़ा कार्य है और इससे कोई परिवार जुड़ने से वंचित ना रह सके इसलिए संगठन के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों को जोड़ रहें है। गांव पुनदंलसर में डूडी व मूंधडा ने समिति का गठन किया व किशोरीलाल पुरोहित, रेवन्तसिंह, मेघसिंह, सुमेरसिंह, भगवानसिंह, बन्ने सिंह पुत्र रामसिंह, रामकरण गोदारा, बन्नेसिंह पुत्र भीमसिंह, भागुसिंह, जेठुसिंह, पप्पूसिंह, दशरथ सिंह, वीरेन्द्र सिंह, बुलाराम मेघवाल, नारायण सिंह को सदस्य चुन कर समर्पण निधि का कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गांव बरजांगसर में अर्जुनराम सिहाग, सुखराम नाथ, हड़माननाथ, भीखसिंह, रामनारायण नाथ, गणपत नाथ, राजूनाथ, किशन सिहाग, जेतसिंह, प्रियंका सिहाग, पेमाराम खिलेरी, हड़मानाराम मेघवाल, रामनिवास गोदारा, करणनाथ साईं, वैद्य भागीरथ प्रसाद को जिम्मेदारी सौंपी गई। गांव सालासर में समिति का गठन कर मोहनलाल, रामकिशन, नारायणराम, मदनलाल, डूंगरराम, ओमप्रकाश पूनियां, भोजाराम, रामेश्वर, मोहनलाल कूकणा, अमराराम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। गांव धनेरू में बाबूलाल बोहरा, सुनिल पारिक, रविन्द्र, हरमन दास को पूरे गांव की समर्पण निधि का कार्य दिया गया है। सभी गांवो के समिति के सदस्यों ने पूरी निष्ठा से संगठन की सेवा व मंदिर निर्माण समर्पण निधि के कार्य करने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुंदलसर में समिति का गठन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बरजांगसर में समिति का गठन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सालासर में समिति सदस्यों का गठन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धनेरू में समपर्ण निधि समिति का गठन किया गया।