






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2022। शहर में कालू बास व आडसर बास के नागरिकों सहित अनेक वार्डों में नागरिक बाधित जलापूर्ति से त्रस्त है। पूरे क्षेत्र में आमजन से लेकर जनप्रतिनिधि तक बिजली विभाग द्वारा समस्याओं की सुनवाई नहीं होने से परेशान है। कस्बे में गली-गली बन रही सड़कें व डाले जा रहें नालों के कारण तोड़ी जा रही पाइपलाइनों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। राजकीय अस्पताल में डॉक्टरों के नहीं मिलने की लगातार आ रही शिकायतें और नगरपालिका में अटके काम, सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार मुंह बाए खड़ी समस्याओं से परेशान नागरिकों के लिए ये विशेष सूचना है। इन समस्याओं का सामना कर रहें नागरिक कल गुरुवार को उपखंड प्रशासन के सामने अपनी बात रख सकेंगे। कल उपखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन सुबह 11 बजे पंचायत समिति के वी.सी. हॉल में किया जाएगा। जनसुनवाई में जनता की समस्या को सुनकर उसके निवारण के लिए उच्चाधिकारियों द्वारा सम्बंधित विभाग को निर्देश दिए जाएंगे। जनसुनवाई में उपखंड अधिकारी डॉ.दिव्या चौधरी सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। सभी पाठकों से अपील है कि ये खबर जन जन पहुंचाने का प्रयास करें जिससे लोग अपनी समस्या के समाधान की उम्मीद कर सकें।




