






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मार्च 2025। कीटनाशक के असर से प्राण गवांने वाले किसानों की मौत की घटनाएं प्रतिदिन जिले में एक या दो हो रही है। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में भी लगातार किसान परिवार असमय आए काल से उत्पन्न विभिन्न दुखों का सामना करने को मजबूर है। गांव सुरजनसर निवासी 25 वर्षीय जगदीश पुत्र पुरखाराम मेघवाल की सोमवार शाम को पीबीएम में कीटनाशक के असर से मौत हो गई। हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह ने बताया कि जगदीश व उसके बड़े भाई भंवरलाल ने गांव जैसलसर की रोही में खेत काश्त पर ले रखा है। यहां 28 फरवरी को फसल में स्प्रे करने के बाद जगदीश को उल्टियां होने लगी। परिजन उसे उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से बीकानेर रेफर कर दिया गया। पीबीएम में ईलाज के दौरान सोमवार शाम को जगदीश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। परिवार में काल के क्रुर प्रहार से मातम छा गया है।



