






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 नवंबर 2021। आम जनता की जेब पर लगातार पेट्रोल डीजल का भार बढ़ता ही जा रहा है। घरों का बजट गड़बड़ाने लगा है परन्तु राहत की उम्मीद अभी नजर नहीं आ रही है। आज सुबह फिर तेल की कीमतों में इजाफा हुआ व ये बढ़ोतरी त्योहारी सीजन में आम जनजीवन की मुश्किलों को बढ़ा रहा है। आज पेट्रोल 54 पैसे बढ़ा और डीजल 53 पैसे बढ़ गया है। श्रीडूंगरगढ़ में आज पेट्रोल की कीमत 119.89 रुपए प्रति लीटर है तथा डीजल की रेट आज 110.98 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। रोजाना बढ़ती कीमतें आमजन में सबसे अधिक चर्चा का विषय बन रहा है।



