May 20, 2026
WhatsApp Image 2021-10-05 at 10.40.34 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2021। मंगलवार को पेट्रोल, डीजल की कीमत ऊंचाई के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। क्रूड ऑयल 2014 के बाद उच्चतम स्तर पर होने के कारण कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। जयपुर में पेट्रोल 109.66 रुपए और डीजल 100.42 रुपए प्रति लीटर हो गया है। श्रीडूंगरगढ़ में 3 अक्टूबर को पेट्रोल 112.07 रुपए और डीजल 102.56 रुपए प्रति लीटर था और आज भाव बढ़ कर पेट्रोल के 112.65 रुपए व डीजल 103.27 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है। पेट्रोल में 58 पैसे बढ़े व डीजल में 71 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल, डीजल की कीमतों ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। घरों का बजट गड़बड़ा गया है और आम नागरिकों में इसके विकल्प पर चर्चाएं होने लगी है।