






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2020। श्रीडूंगरगढ़ के राजकीय चिकित्सालय के बाहर शनिवार सुबह गमजदा माहौल देखा गया। कारण था क्षेत्र के गांव डेलवा में 7 वर्ष के बालक को एक पिकअप द्वारा कुचल दिए जाने से उसकी मृत्यु हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव लिखमीसर दिखनादा के भंवरलाल मेघवाल का 7 वर्षीय बेटा रमेश अपने ननिहाल गांव डेलवा आया हुवा था। जहां वह खेल रहा था और शुक्रवार सायं करीब 6.30 बजे एक निजी डेयरी के लिए दूध एकत्र करने वाली एक पिकअप ने उसे कुचल दिया। परिजन उसे लेकर श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लेकर आये जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम किया जा रहा है और पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है।



