May 21, 2026
IMG-20240707-WA0159

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2024। सरदारशहर रोड पर तंवर होटल के पास एक सड़क दुर्घटना में एक पिकअप ने सड़क किनारे चल रहे एक नागरिक को टक्कर मार दी। राहगीर घायल हो गया और डॉक्टर अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के खिदमतगारों ने घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। बता देवें अंधाधुंध दौड़ती पिकअप ने शनिवार को भी इस सड़क पर एक कार को टक्कर मारी। वहीं आज किनारे चल रहे एक नागरिक को टक्कर मार दी। घायल आडसर बास निवासी किशनसिंह पुत्र मालसिंह को बीकानेर रेफर किया गया है। वहीं पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घायल को बीकानेर रेफर किया।।