August 30, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2022। पूर्व पालिकाध्यक्ष जीवराज नाई की पुण्यतिथि पर शुक्रवार शाम सैन भवन, आडसर बास में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। नाई की स्मृति में पूर्व विधायक किसनाराम नाई परिवार द्वारा सैन मंदिर में वाटर कूलर लगवा कर राहगीरों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था करने की घोषणा की गई। नाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट की मौन सभा रखी गई। इस दौरान यहां सीताराम सारस्वत, सेन समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश फूलभाटी, सुल्तान व्यास, तोलाराम मारू, पूनमचंद गहलोत, मोतीलाल माली, सुशील झेडू, हड़मान दुगड़, महीराम नैण, फुसाराम गौड़, सलीम चुनगर, मोहनलाल नाई, कोजुराम गहलोत, नंदकिशोर सिंहराज भाटी, हरि सोलंकी, प्रशांत जाड़ीवाल, दीपांशु जाड़ीवाल, संदीप फूलभाटी, जगदीश धांधल, बजरंग सिंहराज भाटी, सीताराम फूलभाटी, प्रकाश तावणियां आदी मौजूद रहें। सभी ने आड़सर बास के भैंरू धोरा मंदिर में नाई की स्मृति में पौधारोपण भी किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नाई के स्मरण में किया पौधारोपण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सैन भवन में पूर्व पालिकाध्यक्ष दिवंगत जीवराज नाई को दी श्रद्धांजलि।