May 21, 2026
0000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जुलाई 2024। देश की भावी पीढ़ी वर्तमान में बढ़ रही पर्यावरणीय विकटता के प्रति अपनी समझ बढ़ावें और इसके लिए शिक्षक समाज अपना उत्तरदायित्व निभाए। ये बात बिग्गाबास रामसरा में शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी राउमावि के प्रांगण में उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने कही। मित्तल ने कहा कि बच्चे जब पर्यावरण संरक्षण के दायित्व से जुडेंगे तो निश्चित तौर पर प्रकृति सुरक्षित हो सकेगी। मित्तल ने स्कूल परिसर में विद्यार्थियों द्वारा पूर्व में किए गए पौधारोपण के वृक्ष बन जाने पर सक्रिय विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। मित्तल ने श्मशान भूमि में पौधारोपण कर इस मानसून का पौधारोपण अभियान प्रारंभ किया। इस दौरान तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा भी मौजूद रहें और उन्होंने ग्रामीणों से पौधे लगाने मात्र से अभियान की इतिश्री नहीं कर उनका पालन कर पौधों को वृक्ष बनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा सभी ग्रामीण सामूहिक प्रयास करें जिससे गांव हरित गांव में बदल सकें। यहां विकास अधिकारी मनोज धायल, ग्राम विकास अधिकारी सुभाष बुरड़क भी मौजूद रहें। ध्यान रहें बिग्गाबास रामसरा में वरिष्ठ नागरिकों के जागरूक दल व युवाओं ने गत तीन वर्षों में 1000 पौधे लगाकर उन्हें वृक्ष बना दिया है। इस दौरान सरंपच लक्ष्मणराम जाखड़ ने सभी का स्वागत किया व विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शर्मा ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में श्रवणराम कड़वासरा, नेमीचंद कड़वासरा, मदनलाल आचार्य, भंवरलाल जाखड़, शेराराम नायक, गोपाल सिहाग, आदु जाखड़,  अध्यापक रनसिंह, श्रवण नायक, नारायण गिल, बजरंग शर्मा, दिनेश शर्मा, महेंद्र शर्मा, रामकरण जाखड़, श्रीराम जाखड़, रामूदास स्वामी, सूरजाराम मेघवाल, बद्री नायक, डॉ मानाराम जाखड़, चतरू सारण, हनुमान सिंह चाहर मामराज चाहर, मगाराम सारण, श्रवण सहू, गिरधारी सिंह भाटी, रोहतांग सिंह खींची, रूपाराम जाखड़, कानाराम गिला, मुखराम गिला सहित बड़ी संख्या में मौजिज ग्रामीण व सैंकड़ों विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने गांव बिग्गाबास रामसरा में पौधारोपण अभियान प्रारंभ किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा ने ग्रामीणों को पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने की प्रेरणा दी।