May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जनवरी 2021। नगरपालिका चुनाव में इस बार श्रीडूंगरगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान की जंग है और यह जंग पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी। इसी आह्वान के साथ भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने कस्बे के सभी दिग्गज भाजपा नेताओं को एकमंच पर लाते हुए समितियों का गठन किया है। सारस्वत ने बताया कि चुनाव संचालन समिति में पूर्व पालिकाध्यक्ष हरिकिशन बाहेती, शिवकुमार स्वामी, राधेश्याम तापड़िया, पूर्व मंडल अध्यक्ष मानमल शर्मा, पूर्व पार्षद महावीर सिंह शेखावत, पार्षद संतोष बोहरा, ओमनाथ सिद्ध, मंडल उपाध्यक्ष तरूण प्रजापत, पूर्व पार्षद शिव तावणियां, मंडल उपाध्यक्ष तोलाराम कुकणा व जगदीश मोदी को शामिल किया गया है। इसी प्रकार चुनाव प्रबंधन समिति में चारों बासों में वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। बिग्गाबास में पूर्व पार्षद मांगीलाल तापडिया और श्रवणकुमार सिंधी को, मोमासर बास में मंगलचंद कंडारा एवं भवंरलाल दुगड़ को, कालूबास में मांगीलाल बिहानी एवं राधेश्याम जोशी को व आड़सर बास में गुलाबचंद सोनी व राधेश्याम स्वामी को चुनाव प्रबंधन समिति का जिम्मा दिया गया है।