May 20, 2026
10-octtt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 फरवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की ताकत टाइम्स के जागरूक पाठक है। ये जागरूक पाठक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी भी पूरी निष्ठा से निभा रहें है। बीकानेर के बंगलानगर से सात दिन पहले घर से निकले विमंदित युवक को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में देखे जाने की खबर प्रकाशन के बाद तुरंत ही युवक को ढूंढ लिया गया और उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। कस्बे के आड़सर बास निवासी टैक्सी चालक सुभाष शर्मा ने बताया कि उसने इस युवक को सुबह सरदारशहर रोड पर देखा था एवं दोपहर में टाइम्स में खबर पढ़ कर विमंदित युवक की तलाश में जुटे परिजनों की पीड़ा को समझते हुए स्वयं उसे ढूंढ़ने के लिए उधर की ओर रवाना हुआ। वहां पहुंच कर उसने युवक को ढूंढ़ा व आस पास की दुकानों पर पता करने पर जानकारी मिली की यह युवक जयपुर रोड की और गया है। इस पर पीछा कर बॉम्बे कॉलोनी के गेट पर पैदल जा रहे विमंदित युवक को रोका गया एवं उसे वहीं पर बैठा लिया गया। इस दौरान बॉम्बे कॉलोनी में घर बना रहें सुभाष नाई को भी मौके पर बुला लिया गया। दोनों ने खबर में दिए गए नम्बरों पर फोन किया व युवक के बड़े भाई अशोक को मोके पर बुला कर उसे सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान माहौल भाव-विह्लल हो गया एवं अशोक अपने भाई को बदहाल देख कर भावुक हो गए। अशोक सुथार ने बताया कि वे युवक को कस्बे के बाजार में ढूंढ़ रहे थे एवं इसी दौरान फोन आया तो मौके पर पहुंचे और अपने भाई से मिल पाए। अशोक ने सुथार परिवार की ओर से श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स एवं टाइम्स के जागरूक पाठकों का आभार जताया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अशोक सुथार ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स व टाइम्स के पाठकों का आभार जताया।