August 30, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2023। हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने आरएनसी एक्ट में मामला दर्ज करते हुए एक जने को पकड़ कर थाने पहुंचाया। शुक्रवार सुबह 11.30 बजे श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज के सामने टैक्सी में जोर जोर से डेक व स्पीकर बजाने वाले 22 वर्षीय अयुब चुनगर निवासी बिग्गा बास के खिलाफ मामला दर्ज किया। युवक को जमानत पर रिहा कर दिया व मामले की जांच हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह करेंगे।