






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 दिसबंर 2021। खेल प्रतियोगिताओं के आयोजनों से खेल मैदानों में रौनक है और खेलप्रेमी भी दर्शक के रूप में मैचों का आंनद ले रहें है। आज गांव कितासर में शहीद भगतसिंह कब्बडी प्रतियोगिता का उद्घाटन उपप्रधान ससुर मालचंद नैण, सरपंच भाई लालाराम मेघवाल, कितासर बिदावतान सरपंच ससुर भंवरलाल पूनियां, कितासर भाटियान से समाजसेवी राजकुमार व्यास, राजू व्यास, रतिराम पाण्डिया, हुक्मीचंद पाण्डिया ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया व खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलने का आग्रह किया। मैदान पर आरएलपी नेता डॉ. विवेक माचरा भी पहुंचे व खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। माचरा ने कहा कि हार जीत की नहीं खेल में श्रेष्ठ प्रदर्शन के भाव से खिलाड़ी खेलें। कितासर के अरूण व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में 30 टीमें भाग ले रही है और रोमाचंक मैच खेले जाएंगे। बड़ी संख्या में दोनों गांवो के ग्रामीण मैच देखने पहुंच रहें है।





