May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-03-31 at 18.48.13

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मार्च 2024। निकटवर्ती गांव जेतासर में आज युवा मंडल ने गांव की श्मशान भूमि को हरा भरा करने का संकल्प लिया। मंडल के युवाओं ने आज श्मशान भूमि में श्रमदान किया व पूरे मैदान को साफ कर समतल करवाया। मंडल सदस्यों ने बताया कि मैदान में ग्रामीण आपसी सहयोग से छायादार पेड़ों के पौधे लगाकर उनकी देखरेख का कार्य करेंगे। पौधों मे जल आदि की व्यवस्था के लिए भी तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। इस कार्य के लिए गांव के बुजुर्गों ने युवाओं के प्रयास को सराहा और उनकी हौसलाअफजाई की। ग्रामीणों ने कहा कि श्मशान में छायादार पेड़ो के लग जाने से वातावरण शुद्ध होने के साथ ही अंतिम यात्रा में शामिल होने वाले ग्रामीणों को भी राहत मिलेगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा मंडल जेतासर के युवाओं ने किया श्रमदान, लिया श्मशान को हरा भरा बनाने का संकल्प।