May 20, 2026
IMG-20240130-WA0083

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जनवरी 2024। हिरन शिकार मामले में वन विभाग के रेंजर कपिल राहर की अगुवाई में विभाग की टीम ने सोमवार की बीती रात को चार आरोपी और सोमवार दिन में एक पांचवा आरोपी गिरफ्तार किया। विभाग की टीम ने लगातार करीब 24 घण्टे दबिशें दी। आज पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। रेंजर कपिल राहर ने बताया कि हिरण शिकार के आरोप में डिटेन किए गए तीन जने भरत पुत्र ज्ञानाराम बावरी, राजूराम पुत्र हरुराम बावरी निवासी मोमासर बास, दानाराम पुत्र जगदीश भोपा निवासी आडसर बास और ढाणियों में मांस बरामद होने के दो अलग-अलग मामलों में डिटेन रेखा बावरी पत्नी सोनू बावरी निवासी लाधड़िया व करनैल पुत्र रामकुमार बावरी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए है। राहर ने बताया कि हिरण शिकार के आरोपियों के पास तीन बंदूके भी मिली थी। इस सम्बंध में पुलिस थाने में आर्म्स एक्ट का मुकदमा भी दर्ज करवाया जाएगा।