






जुर्म प्रमाणित होने पर दो जनें हुए गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने एक एससीएसटी के मामले में व एक चोरी के मामले में जुर्म प्रमाणित के दो अलग अलग मामलो में दो जनों को गिरफ्तार किया है। सीओ निकेत पारीक ने एससीएसटी एक्ट में जुर्म प्रमाणित होने पर कुनपालसर निवासी 48 वर्षीय राजूराम सिहाग को गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया। तोलियासर में प्रयागराज जाने के दौरान बंशीलाल राजपुरोहित के मकान में करीब 30 लाख रूपए की चोरी हुई, इस चोरी में जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल रामस्वरूप ने तोलियासर निवासी 55 वर्षीय रेवंतसिंह पुत्र फुसाराम राजपुरोहित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी में कांस्टेबल अनील मील, रामनिवास सक्रिय रहें।
स्कूल के पास धूम्रपान बेचने के आरोप में अलग-अलग मामलों तीन जनों को पकड़ा पुलिस ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यालय भवनों के निकट धूम्रपान बेचने के आरोप में अलग अलग मामलों में शुक्रवार को पुलिस ने तीन जनों को गिरफ्तार किया। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के एएसआई रामावतार ने सरदारशहर रोड पर एक स्कूल के सामने बिना लाईसेंस के धूम्रपान बेचने के आरोप में आड़सर बास निवासी पवन सिखवाल को पकड़ लिया। पुलिस ने 7 पैकेट सिगरेट भी बरामद किए। सेरूणा थाने के हैड कांस्टेबल आवड़दान ने राउमावि टेऊ सूडसर के निकट हजारीराम जाट को पकड़ कर उससे अवैध बीड़ी, जर्दा, गुटका जब्त किया। तीसरी कार्रवाई में सेरूणा थाने के एएसआई पूर्णमल ने राबाउमावि टेऊ सूडसर के निकट से रामनारायण जाट को पकड़ कर उससे बीड़ी, जर्दा व गुटका बेचने व भंडारण करने पर पकड़ा। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
शांति भंग में तीन जनों को पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ थाने के हैड कांस्टेबल भगवानाराम ने शांतिभंग के आरोप में गोपेश्वर बस्ती निवासी 19 वर्षीय विशाल भार्गव को पकड़ कर थाने पहुंचाया। सेरूणा थाने के हैड कांस्टेबल सत्यवीर ने शांतिभंग में देराजसर में सांवरमल जाट, तुलसीराम जाट को पकड़ा।



