August 29, 2026
000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जून 2025। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने के हैड कांस्टेबल देवाराम ने देर रात बीदासर रोड पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस दल गश्त के लिए रवाना हुआ तो मुखबीर की सूचना पर घूमचक्कर के पास ही बीदासर रोड की ओर पहुंचा। रात 9 बजे यहां हाथ में कट्टा लेकर शराब बेचने की फिराक में खड़े 34 वर्षीय सागरमल पुत्र रामेश्वरलाल सोनी निवासी धोलिया रोड को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से 40 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की। पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामस्वरूप को दी है।
दो युवकों को उत्पात मचाने पर गिरफ्तार किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हैड कांस्टेबल रामस्वरूप ने गुरूवार को उत्पात मचाने पर दो अलग अलग घटनाओं में दो युवकों को गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया। रामस्वरूप ने बताया कि आड़सर बास के वार्ड 26 में दोपहर 1.40 बजे रवि गंग से समझाईश करने पर भी नहीं मानने पर उसे शांतिभंग में पकड़ कर थाने पहुंचाया। वहीं एक अन्य मामले में पुगलिया गेस्ट हाऊस के पास से ही गणपतराम नाई को शांतिभंग में पकड़ कर थाने पहुंचाया।