May 21, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जुलाई 2024। गत 23 जून को टंकी पर चढ़े युवक राजेंद्र नोसरिया के घर पहुंच कर पुलिस टीम ने नोटिस चस्पा किया है। थानाधिकारी इंद्रकुमार ने बताया कि 23 जून को सुबह 10.30 बजे से रात 8 बजे तक 71 पुलिस कर्मी मौके पर तैनात रहे थे, इस जाप्ते का राजकीय खर्च वसूल किया जाएगा। बता देवें एसपी तेजस्विनी गौतम ने शुक्रवार को आदेश जारी कर थानाधिकारी को राजेंद्र नोसरिया से 11, 32,119 रूपए की वसूली किए जाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने कार्रवाई प्रारंभ करते हुए शनिवार को राजेंद्र नोसरिया के घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया है। नोटिस में थानाधिकारी ने उसके स्वयं के नाम व पैतृक विरासतान संपत्ति की सूची मांगी है। एसआई धर्मपाल, कांस्टेबल राजवीर ढाका, नरेन्द्र सिंह सहित पूरा जाप्ता मौके पर मौजूद है।