






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 दिसम्बर 2020। कोरोना में हैल्थ प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार शाम जारी किए और आज सुबह श्रीडूंगरगढ़ कस्बे का बाजार खुलते ही पुलिसकर्मी बाजार में पहुंच गए है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण के नेतृत्व में पुलिसकर्मी पूरे कस्बे में घूम घूम कर कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की समझाइश कर रहें है। कॉन्स्टेबल पुनीत कुमार ने बताया कि बिना मास्क पहने घूम रहे नागरिकों से समझाईश करने के साथ ही चालान भी काटे जा रहें है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नागरिक सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से भी बाज आए अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।




