May 21, 2026
श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने काटे चालान, कस्बेवासियों ने भरा हजारों का जुर्माना, जानें पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में नागरिकों से कोरोना गाइडलाइन की पालना करवाने के लिए थानाधिकारी वेदपाल शिवराण के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने सोशल डिस्टेसिंग व सार्वजनिक स्थान पर थुकने व मास्क नहीं लगाने वालों के 43 चालान काटे व 7,200 रुपए वसूले। शिवराण ने कहा कि नागरिकों से अपील है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करें अन्यथा जुर्माना भरना होगा। सोशल डिस्टेंसिग के 20 चालान काटे गए जिसमें प्रति नागरिक से 100 रूपए जुर्माना वसूला। जवानों ने सार्वजनिक स्थान पर थुकने पर 21 नागरिकों से 200 रूपए प्रति चालान का जुर्माना वसूल किया है। 2 चालान मास्क नहीं लगाने के लिए काटे जिसमें 500 रूपए प्रति से चालान के वसूल किए गए है।