May 20, 2026
0000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जनवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने आज सुबह बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए कई वाहनों पर कार्रवाइंया की व यातायात सुचारू किए जाने का संदेश नागरिकों को दिया। वहीं सोमवार शाम को पुलिस थाने में सीओ निकेत पारीक व थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया। बैठक में सीओ पारीक ने नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने व बाजार में यातायात व्यवस्था के बाधक नहीं बनकर सुचारू यातायात में सहायक बनने की बात कही। पारीक ने कहा कि अब पुलिस द्वारा यातायात संबंधी कार्रवाइयां करते हुए चालान काटे जाएंगे। उन्होंने साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक होने व सचेत रहने की बात कहते हुए ऐसा फ्रॉड होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की बात कही। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने कहा कि शहर को सुरक्षित बनाने के लिए समाज भी अपनी सकारात्मक जिम्मेदारी का निर्वहन करें। स्वामी ने चिंता जताते हुए कहा कि युवा व किशोर नशे की चपेट में आ रहें है। ऐसे में अभिभावक बच्चों को नशे के नुकसान के बारे में बताते हुए जागरूक करें। बैठक में सीएलजी सदस्य व्यापार मंडल अध्यक्ष श्यामसुंदर पारीक ने यातायात अव्यवस्था को गंभीर समस्या बताते हुए दुकानों के बाहर से सामान हटवाने, पिकअप गाड़ियां बाजार में नहीं आने देने, बाजार में नियमित पुलिस गश्त किए जाने के सुझाव दिया। रमेश मूंधड़ा ने नशे की दवा का कारोबार यहां नहीं होने की बात कही। रामचंद्र राठी ने गांधी पार्क व पुस्तकालय के पास अतिक्रमण बढ़ने व इसे हटाने की बात रखी।सुरजनसर प्रशासक ओमप्रकाश शर्मा ने धिरदेसर पुरोहितान स्टेड पर बेरीकेट लगाने व ठुकरीयासर के पास बने अवेध टोल को हटाने की बात रखी। बैठक में ईओ अविनाश शर्मा, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, विनोदगिरी गुसाईं, रजत आसोपा, श्यामसुदंर पुरोहित, पार्षद जगदीश गुर्जर, विमल भाटी, भंवरलाल दुगड़, श्यामसुंदर जोशी, मनोज डागा, मदन सोनी, रमेश प्रजापत, मालाराम नाई, रामचन्द्र राठी, रामेश्वर स्वामी जाखासर, गोविंद सारस्वत, केके जांगिड़, श्याम गिरी, अलीशेर काजी, आनंद जोशी, असगर अली, पवन सेठिया सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुबह पुलिस ने यातायात सुचारू करने के लिए हैड कांस्टेबल पूनमचंद, विनोद तेतरवाल, विद्याधर, महेंद्र कुमार ने काटे वाहनों के चालान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ थाने में हुआ सीएलजी बैठक का आयोजन, सीओ व सीआई ने कानूनों की पालना करने का संदेश दिया।