May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 नवबंर 2023। क्षेत्र के गांव से सनसनीखेज घटना सामने आई है। उपजिला अस्पताल में माँ बेटी व दोहिते के शव लेकर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस पहुंची है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव धीरदेसर चोटियान में डिग्गी में डूबने से तीनों की मौत हुई है। 22 वर्षीय राजूदेवी पुत्री नानूराम, 45 वर्षीय परमादेवी पत्नी नानूराम तथा राजूदेवी का एक दो साल का पुत्र विशाल ने जान गवां दी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। तीनों के शव मोर्चरी रखवाए गए है। घटना देर रात की बताई जा रही है। पूरी खबर के लिए जुड़े रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।