May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-10-07 at 20.41.50

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अक्टूबर 2025। मंगलवार को जिला कलेक्टर पर हो रहें प्रदर्शन में जमकर हंगामा हुआ। रामनिवास कूकणा की अगुवाईमें आयोजित प्रदर्शन में पुलिस ने लाठियां बरसाई जिसमें कई कांग्रेसी कार्यकर्ता चोटिल हुए है। प्रदर्शन में आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर का रजिस्ट्रेशन रद्द करने और चिकित्सक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। वक्ताओं ने डॉ बीएल स्वामी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। यहां कलेक्ट्रेट परिसर में एंट्री की बात को लेकर पुलिस व कांग्रेसियों के बीच झड़प हो गई। यहां गुस्साए कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड गिरा दिए और पुलिस ने उन्हें लाठीचार्ज कर खदेड़ा। जवाब में कार्यकर्ताओं ने भी पत्थरबाजी की और बैरिकेड गिराकर कलेक्ट्री में घुसने की कोशिश की, पुलिस ने समझाइश का प्रयास किया परंतु कार्यकर्ता उग्र हो गए। उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान रामनिवास कूकणा सहित उनके समर्थकों के भी चोटें आई। मामले में पुलिस ने कूकणा, महेंद्र गहलोत सहित 12 जनो से अधिक को हिरासत में लिया है।