May 20, 2026
f691dd36-c817-4dd2-a45c-be892c5e294f

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसम्बर 2019। फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने कस्बे के युवक हरिराम मेघवाल को राउंडअप किया है। युवक ने जाति विशेष व धर्म विशेष पर आपत्तिजनक पोस्टें की है। यहां युवक पर कोई मामला दर्ज नहीं है पर सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार डेगाना पुलिस थाने में युवक पर सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की गई है। थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा ने बताया कि गंगाशहर पुलिस की शिकायत पर युवक को राउंडअप कर थाने में बिठाया गया है।