May 20, 2026
000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जनवरी 2025। हाइवे पर एक वाहन में भेड़ों को ठूंस ठूंस कर भरे होने और कुछ भेड़ों के ऊपर नीचे पड़ें होने पर सेरूणा पुलिस ने एक कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा। शेरूणा थाने के एएसआई चैनदान ने मंगलवार को नाकाबंदी के दौरान लक्ष्मणगढ़ निवासी इस्माइल पुत्र अब्दुल रजाक को पशु क्रुरता अधिनियम में गिरफ्तार कर उसकी गाड़ी को जब्त किया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वहीं श्रीडूंगरगढ़ थाने में हैड कांस्टेबल महेश कुमार ने मोमासर बास निवासी धनपतसिंह को शांतिभंग में पकड़ा। एक अन्य कार्रवाई में महेश कुमार ने ऊपनी निवासी निराणाराम को भी शांतिभंग में पकड़ कर थाने पहुंचाया। हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह ने सातलेरा निवासी भागीरथ को अशांति फैलाने से रोकने के लिए पकड़ कर थाने पहुंचाया। तीनों आरोपियों को पुलिस द्वारा बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।