






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जुलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़ सीओ दिनेश कुमार व सीआई वेदपाल शिवराण ने आज पूरे स्टॉफ के साथ सावन में पौधे लगाए व उनका संरक्षण करने की प्ररेणा जवानों को दी। कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य की सुरक्षा पर्यावरण से ही संभव है और स्वच्छ पर्यावरण आने वाली पीढ़ियों का हक है जो उन्हें मिलना चाहिए जिसके लिए समाज में सामूहिक प्रयास होने चाहिए। सीआई वेदपाल शिवराण ने कहा कि क्षेत्र के हर घर में पौधों के प्रति जागरूकता आए व नागरिक अपने घरों में पौधे लगाने के साथ किसी सार्वजनिक स्थान पर भी कम से कम एक पेड़ लगा कर उसके पालन पोषण की जिम्मेदारी लेवें जिससे आने वाले समय में प्रकृति का संरक्षण हो सकेगा। थाने का पूरा स्टॉफ यहां मौजूद रहा और जवानों ने थाना परिसर में अपने अधिकारियों के साथ पौधारोपण कर अपने घरों में भी पौधारोपण के प्रति जागरूकता लाने के प्रयास करने की बात कही।





