May 22, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2022। सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो खिंचवाने वाले युवक को थानाधिकारी ने हवालात पहुंचाया। वेदपाल शिवराण ने बताया कि 20 वर्षीय युवक अनिल कुमार सोनी निवासी बिग्‍गा बास ने हथियार के साथ फोटो लगाया और उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया। अनिल ने अपनी फोटो होना स्वीकार किया तो युवाआे को गलत दिशा की ओर दुष्प्रेरित करने के लिए उसे सोमवार को 151 में गिरफ्तार किया गया।