May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-11-19 at 10.36.23

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 नवबंर 2023। आस पास की खास खबर में खबर निकटवर्ती शहर सुजानगढ़ से आई है। वीआईपी ड्यूटी के लिए झुंझुनूं जा रहे पुलिसकर्मियों की गाड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे में 6 पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 1 घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसा चूरू जिले के सुजानगढ़ सदर थाना इलाके में हुआ। जानकारी के अनुसार नागौर जिले के खींवसर पुलिस थाने के सात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी पीएम मोदी की झुंझुनू में होने वाली चुनावी रैली में लगी थी।  सभी पुलिसकर्मी जायलो गाड़ी से झुंझुनू जा रहे थे। इसी दौरान सुजानगढ़ सदर थाना क्षेत्र के कानोता के पास उनकी गाड़ी सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि गाड़ी में सवार 7 पुलिस कर्मियों में से 6 की मौके पर ही मौत हो गई। एक पुलिसकर्मी को हालत गंभीर बताई जा रही है।