






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मई 2021। गुरुजी के नाम से कस्बे में अपनी अलग छवि गढ़ने वाले पूर्व पार्षद केशवदेव शर्मा के प्राण कोरोना ने ले लिए है। शर्मा कोरोना से संक्रमित होने के बाद पीबीएम में स्थान नहीं मिलने पर बीकानेर के सेटेलाइट अस्पताल में भर्ती थे। जहां बुधवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। पूरे मोहल्ले में गमगीन माहौल है और हर कोई गुरुजी के यूं आकस्मिक निधन से सकते में है। कोविड प्रोटोकॉल से उनका अंतिम संस्कार थोड़ी देर में किया जाएगा। कोरोना को कोसते हुए लोग संवेदनाएं प्रकट कर रहें है।
पालिका की राजनीति का एक अध्याय समाप्त।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शर्मा के निधन से पालिका की राजनीति का एक अध्याय समाप्त हो गया है। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के कई चुनावों में वे कांग्रेस के रणनीतिकारों में से एक रहें। मंगलाराम गोदारा के खासे नजदीकी रहें शर्मा ने कई चुनावों में अहम भूमिका निभाई। स्वयं के बाद पत्नी व बेटे को भी पार्षद बनाया।



