May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जनवरी 2023। सोमवार को सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने पूनरासर बाबा के दरबार में धोक लगाकर नववर्ष मनाया। मंदिर की गुब्बारों, फरियों व फूलों व रंग बिरंगी रोशनी से भव्य सजावट की गई। फूलों से जय श्री राम के साथ 2024 लिखकर नववर्ष का स्वागत किया गया। नववर्ष क्षेत्र में सुख व समृद्धि लेकर आए और वर्षभर शांति रहें इस कामना के साथ पुजारी आनंद बोथरा ने अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित कर बाबा का विशेष पूजन किया। मंदिर में रविवार शाम से आज शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। बीती रात मंदिर में बीकानेर से आए गायक कलाकारों ने भजन संध्या के कार्यक्रम का आयोजन किया व जमकर बाबा के भजन गाए। दूर दूर शहरों से भी श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे व बाबा के दर्शन कर नववर्ष मनाया। श्रद्धालुओं ने खेजड़ी बालाजी मंदिर मे भी धोक लगाई तथा पवित्र खेजड़ी को मोली बांधकर मन्नतें मांगी। ट्रस्ट के मंत्री मोतीलाल बोथरा ने बताया कि मंदिर में रातभर उत्सव का माहौल रहा। रात्रि जागरण में बाबा के भजनों की धूम रही तो सोमवार को दिन में सुंदरकांड के सामूहिक पाठ किए गए और इस दौरान मंदिर में भंडारा भी चलता रहा। वहीं नववर्ष के मौके पर अंजनी माता मंदिर में भी अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए। गांव तोलियासर के भैरव मंदिर में बीती रात बाबा के जागरण का आयोजन किया गया। भजनों के साथ 2024 का स्वागत किया गया। क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन कलाकार मुकेश भोजक, रामावतार सारस्वत, मुकेश, किशन सैन, ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर मंदिर में भव्य सजावट की गई, रविवार रात मंदिर में उत्सव का माहौल रहा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया व रात भर जागरण भजन के आयोजन हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा का विशेष श्रृंगार, पूजन कर पुजारी परिवार ने की सुख शांति की कामना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर में हुआ जागरण, स्थानीय कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां।