






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 नवबंर 2023। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए 26 नवबंर को हल्की बारिश व ओलावृष्टि की संभावना के आसार जताए है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव आएगा और जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा संभाग में हल्की बारिश के साथ कहीं कहीं ओलावृष्टि के आसार है। 28 नवंबर से तंत्र का असर धीरे धीरे कमजोर होने से मौसम शुष्क होने के साथ तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। बता देवें फिलहाल श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी तापमान में लगातार कमी आ रही है और सूर्यास्त के बाद मौसम में ठंडक घुलने लगी है। हालांकि दोपहर में धूप का असर है परंतु पहाड़ो में बर्फबारी के बाद उत्तरी हवाओं के असर से ठंड बढ़ गई है।



