May 20, 2026
IMG-20220427-WA0086

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रैल 2022। प्रदेश भर में बिजली संकट गहरा गया है और ऐसे में सरकार ने बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। विभागीय अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ सिटी में कल सुबह 6 बजे 9 बजे तक बिजली कटौती होगी। ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी की अध्यक्षता में आज सम्पन्न हुई बैठक में प्रदेश भर में कटौती का निर्णय लिया गया है। सम्भाग मुख्यालयों पर एक घण्टे, जिला मुख्यालयों पर दो घटे व नगरपालिका क्षेत्रों में तीन घण्टे कटौती का प्रावधान किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोकल शेड्यूल के हिसाब से कटौती होगी तथा इंडस्ट्रियल कनेक्शन को शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक लोड क्षमता की 50 फीसदी बिजली दी जाएगी। वहीं किसानों को दिन की जगह रात को 5 घण्टे बिजली दी जाएगी।  को दी जाने वाली बिजली में एक घण्टे की कटौती की जाएगी। प्रदेश में बिजली डिमांड 35 फीसदी बढ़ गयी है और इससे डिमांड व सप्लाई में बड़ा गेप आ गया है।