May 20, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मई 2026। शनिवार को क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक 33 केवी जीएसएस पर जरूरी रखरखाव का कार्य किया जाएगा। जिससे बड़ी संख्या में अनेक गांव प्रभावित होंगे।

132 केवी रीड़ी ऊपनी पर लाइन पेट्रोलिंग और पेड़ों की छंटाई का काम करने के लिए 132 केवी जीएसएस ऊपनी पर शनिवार सुबह 7 बजे से 9 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। जिससे 33 केवी आउटगोइंग फीडर ऊपनी, दुसारणा, रामदेवरा, कल्याणसर, बापेऊ और राजेडू कि बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
132 केवी दुलचासर में भी कल रखरखाव का जरूरी कार्य किया जाएगा। जिसके चलते यहां से चलने वाले 33 केवी दुलचासर, सूडसर, टेऊ, गोपालसर, देराजसर, नारसीसर, नारसीसर, शेरुणा, बासी महियान से शनिवार सुबह 7 बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। ये खबर पढ़ने के बाद इन क्षेत्रों के किसानों व ग्रामीणों तक जरूर पहुंचाए जिससे वे कटौती से होने वाली परेशानी से बच सकें।