






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जुलाई 2023। आज पावरमैन ऑफ द श्रीडूंगरगढ़ प्रतियोगिता का आयोजन शाम 6 बजे सरदारशहर रोड पर स्थित दशहरा मैदान में होगा। कस्बे सहित आस पास के गांवो से भी युवा दमखम दिखाने पहुंचेगें। एक महिला खिलाड़ी सहित 60 से ज्यादा प्रतिभागी प्रतियोगिता में भाग ले रहें है। प्रतियोगिता ओपन है व कोई भी खिलाड़ी भाग ले सकता है। पहली बार आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में जबरदस्त जोश व उत्साह है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक व युवा भी प्रतियोगिता देखने पहुंचेगें। प्रतियोगिता का आयोजन श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स व समाजसेवी तोलाराम जाखड़ द्वारा आयोजित की जा रही है। जाखड़ ने कहा कि क्षेत्र में हो रहें इस नवाचार को लेकर युवा शक्ति में रोमांच का माहौल है। श्रीडूंगरगढ़ में “द पावर मैन ऑफ द श्रीडूंगरगढ-1” का विजेता बनने के लिए अनेक युवा भाग ले रहें है। बता देवें प्रतियोगिता में 65 किलो से कम, 65 से 80 किलो तक एवं 80 किलो से अधिक की तीन वजन कैटेगरी में पुशअप प्रतियोगिता, डेड लिफ्ट प्रतियोगिता, बैंच प्रेस प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी बलवान जिम के धीरज व आशीष, नदीम फिटनेस सेंटर के नदीम, एल्पाईन जिम के पवन, उत्सव जिम के श्रीभगवान व भुराराम व श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के विक्रम स्वामी से संपर्क कर सकते है।



