






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मई 2022। नवनिर्वाचित तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष प्रदीप पुगलिया ने अपनी परिषद टीम के साथ आज लूणकरणसर में तेरापंथ धर्मसंघ के 11वें आचार्य महाश्रमण जी के दर्शन किए। आचार्य ने युवाओं को आध्यात्मिक प्रेरणा देते हुए मंगल पाठ सुनाया। पूरी टीम ने आचार्य का आभार प्रकट किया व सभी संतो से शुभाषिश लिया। परिषद मीडिया प्रभारी चमन श्रीमाल ने बताया कि रविवार शाम तेरापंथ युवक परिषद, श्रीडूंगरगढ़ की वार्षिक साधारण सभा की बैठक श्रीजैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा भवन में आयोजित की गई। चुनाव अधिकारी भंवरलाल दुगड़ ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया व अध्यक्ष पद हेतु निर्विरोध प्रदीप पुगलिया के चुने जोन की घोषणा की। सभा में सुमित बरड़िया ने विजय गीत गाया व सामूहिक नमस्कार मंत्र का पाठ किया गया। उपाध्यक्ष प्रथम दीपक सेठिया ने सभी का स्वागत किया व अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी। सभी युवाओं ने साध्वी श्री चरितार्थप्रभा जी के दर्शन भी किए व मंगलपाठ भी सुना।





