May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितबंर 2022। ग्रामीण ओलंपिक खेलों का दूसरा चरण आज धूमधाम से ब्लॉक स्तर पर प्रारंभ हो गया है। रूपादेवी मोहता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में विधिवत शुभांरभ हुआ है। मैदान में हजारों की संख्या में पूरे उपखंड की सभी ग्राम पंचायतों का प्रतिनिधित्व करते हुए खिलाड़ी उपस्थित रहें। जोश और उत्साह से लबरेज मैदान पर आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि प्रधान सावित्री देवी गोदारा व उपखंड अधिकारी डॉ दिव्या चौधरी रहीं। डॉ दिव्या चौधरी ने खेल की भावना से खेलने के साथ ही बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर भी क्षेत्र का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं खिलाड़ियों को दी। गोदारा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए सिक्का उछाल कर टॉस किया व खेल प्रारंभ करवाया। वहीं समारोह के विशिष्ट अतिथि केसराराम गोदारा ने खेलों का जीवन में महत्व बताते हुए कहा कि राजस्थान सरकार की मंशा है कि गांव गांव में खेलों को बढावा मिले व युवा वर्ग खेलों से जुड़ कर शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत हो सकें। इस दौरान विकास अधिकारी रामचंद्र जाट ने सभी का स्वागत किया तथा सीबीईओ शीशराम कुलहरि ने सभी का आभार प्रकट किया। मंच संचालन राजूराम शर्मा ने किया तथा सभी खेलों के प्रभारी शिक्षक उपस्थित रहें।
ध्वजारोहण के पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी विद्यार्थियों ने, खिलाड़ियों ने ली शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उद्घाटन समारोह में अतिथियों द्वारा ग्रामीण ओलंपिक का ध्वज फहराया गया। यहां जयपुर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा चक दे इंडिया गीत पर सुदंर प्रस्तुति दी गई जिसकी सभी ने सराहना की। राउमावि श्रीडूंगरगढ़ की छात्रा मनसा सोनी द्वारा गायन, रारुदेमो उमावि की छात्राओं द्वारा नृत्य प्रस्तुति, राबाउमावि श्रीडूंगरगढ़ की छात्राओं द्वारा सामूहिक नृत्य की प्रस्तुतियां भी दी गई। कार्यक्रम के समापन पर सभी खिलाड़ियों ने शपथ ग्रहण की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हजारों की संख्या में खिलाड़ी पूरे उपखंड से पहुंचे खेल मैदान पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान सावित्री देवी गोदारा ने उछाला सिक्का।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी डॉ दिव्या चौधरी ने बॉलिवाल उछाल कर किया मैच का उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिकाओं ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। उपखंड अधिकारी डॉ दिव्या चौधरी ने सभी खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खिलाड़ियों ने ली शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने चक दे इंडिया गीत पर दी शानदार प्रस्तुति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान व उपखंड अधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।