May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-07-22 at 9.19.21 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जुलाई 2023। विधानसभा का समय निकट आ रहा है और ऐसे में कांग्रेस पार्टी संगठन के पदों पर नियुक्तियां करने में जुटी है। आज कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के बीकानेर जिलाध्यक्ष रेवंतराम संवाल ने संगठन के अध्यक्ष हरसहाय यादव की अनुशंसा पर बीकानेर जिले के खाजूवाला, छतरगढ़ व श्रीडूंगरगढ़ और सूडसर  ब्लॉको में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है। श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक में रमेश प्रजापत को ओबीसी प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है वहीं सूडसर ब्लॉक की जिम्मेदारी निहालचंद विश्नोई को दी गई है। पदभार देते हुए ओबीसी वर्ग के हितों के लिए कार्य करने की बात संवाल ने कही और नवनियुक्त अध्यक्षों ने भी पूरी निष्ठा से कांग्रेस के प्रति सेवाएं देने का प्रण किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ ओबीसी प्रकाष्ठ कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर रमेश प्रजापत को दी जिम्मेदारी।