August 30, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ के गांव सत्तासर से दुःखद घटना की खबर सामने आई है। यहां एक 18 वर्षीय युवक अनिल पुत्र रामसिंह राजपूत निवासी सत्तासर की अकाल मृत्यु हो गयी है। किसान पुत्र अनिल कृषि कार्य करते हुए करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे व चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है। आगे की खबर के लिए जुड़े रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ..