May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष की ताजपोशी रविवार को होगी और प्रशासन ने सुरक्षा की जबरदस्त पूर्व तैयारियां करते हुए पालिका की मजबूत किलेबंदी कर दी है। उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी, सीओ दिनेश कुमार, थानाधिकारी वेदपाल शिवराण दल बल के साथ नगरपालिका भवन पहुंचे व नए पालिका अध्यक्ष की ताजपोशी से पूर्व तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। सीओ दिनेश कुमार ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ व सेरूणा थाने के पुलिस बल सहित जिले से अतिरिक्त सशस्त्र जवान तैनात किए जाएंगे। कुमार ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और शांतिपूर्ण मतदान रविवार को करवाया जाएगा। पालिका में केवल नवनिर्वाचित पार्षद और चुनाव प्रक्रिया में नियोजित कर्मचारी को ही प्रवेश मिलेगा औऱ उसके अतिरिक्त किसी को मतदान केन्द्र के आसपास भी नहीं आने दिया जाएगा तथा ना ही भीतर प्रवेश दिया जाएगा। पालिका परिसर के आगे हाइवे पर पूर्व और पश्चिम में दूर तक एकतरफा हाइवे तो बैरिकेटस लगा कर एकदम रोका जा रहा है। पालिका भवन की दीवार के बाहर प्रशासन ने ऊंची ऊंची बैरिकेटस लगवा दिए है। बता देवें इस बार पालिकाध्यक्ष चुनाव जबरदस्त चर्चाओं में है व पूरा क्षेत्र रविवार का इंतजार कर रहा है। भाजपा नेताओं द्वारा पार्षदों की सुरक्षा मांगे जाने के बाद प्रशासन ने भी शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव करवाने की विशेष तैयारियां की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नगरपालिका परिसर में पुख्ता इंतजाम करने में जुटे अधिकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिका की मजबूत किलेबंदी की गई है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भवन के आगे दूर तक बेरिकेट्स लगवा कर सुरक्षा घेरे बनाएं जाएंगे।