May 21, 2026
b3

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितंबर 2022। सोमवार को क्षेत्र में डगमगाई बिजली व्यवस्था व लंपी से बेहाल गौवंश के लिए संघर्ष करते हुए उपखंड कार्यालय का घेराव किया जाएगा। आरएलपी नेता डॉ विवेक माचरा ने घेराव की घोषणा करते हुए बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लंपी के कहर और बिजली के झटकें से आमजन बेहाल है और कोई सुध लेने वाला नहीं है। ऐसे में ग्रामीण इलाकों में बिजली की अघोषित कटौती के तत्काल बंद करवाने, लंबित कृषि कनेक्शनों को तुरंत ट्रांसफार्मर देने, ट्रांसफार्मर जलने पर 24 घंटे में ट्रांसफार्मर देने, गायों की रक्षा के लिए ग्रामीण स्तर पर डॉक्टरों की टीमें भेजकर इलाज करवाने तथा लंपी से पशुपालकों को हुए नुकसान का सर्वे करवा कर पशुपालक को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।