






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जनवरी 2026। गुरूवार को कॉलेज लेक्चरर परीक्षा 2024 के भूगोल विषय का परिणाम जारी हो गया है और इस परीक्षा में क्षेत्र के बिडासरा परिवार के दो युवाओं ने 7वीं व 41वीं रैंक पर सलेक्शन हासिल कर अपने परिवार व क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। टैगोर ग्रुप ऑफ एज्युकेशन कीतासर सहित दोनों के गांव आलसर में खुशी का माहौल छा गया है।
युवक रतनलाल पुत्र कुनणाराम बिडासरा और रामप्रताप पुत्र श्रीराम बिडासरा ने कॉलेज लेक्चरर परीक्षा में अंतिम रूप से चयन हो गया है। रतनलाल ने प्रदेश भर में 7वीं रैंक और रामप्रताप ने 41वीं रैंक हासिल की है। दोनों सफल अभ्यर्थियों ने टाइम्स को बताया कि दोनों ने घर पर रहकर ही अपने कमरे में तैयारी की है। कुछ विषयों पर ऑनलाइन क्लासें ली और किताबों से नियमित अध्ययन किया। रतनलाल ने बताया कि 18 मई 2024 को परीक्षा हुई और नवंबर दिसंबर 2025 को साक्षात्कार हुए। वहीं गुरूवार देर शाम को परिणाम जारी हुआ तो पूरे परिवार प्रसन्नता का माहौल छा गया। टैगोर ग्रुप ऑफ एज्युकेशन के निदेशक राजूराम बिडासरा ने बताया कि दोनों ही युवकों के पिता सगे भाई है और संयुक्त परिवार में रहते है। दोनों के माता पिता जीवन में बिल्कुल निरक्षर है और आज दोनों बच्चों की सफलता पर गर्वित है। रतनलाल व रामप्रताप को इस सफलता पर श्रीडूंगरगढ़ अनाज मंडी के व्यापार मंडल के ओमप्रकाश भादू, बाना सरंपच प्रतिनिधि ओमप्रकाश बाना, रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, गुसाईंसर बड़ा सरपंच सत्यनारायण सारस्वत, परिवारजनों व मंडी व्यापारियों ने बधाई दी है।





