






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 नवम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की निवासी एक युवती की चाची ने ही उसका अश्लील वीडियो बना लिया एवं तीन हजार रुपए में मोमासर गांव निवासी एक युवक को बेच दिया। युवक ने वीडियो के सहारे शारीरिक संबध बनाने के लिए ब्लैकमेल किया एवं युवती नहीं मानी तो उसका वीडियो वायरल कर दिया। श्रीडूंगरगढ़ थाने में गत 29 अक्टुबर को दर्ज हुए इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के जांच अधिकारी थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने आरोपी गांव मोमासर निवासी युसुफ चांगल को गिरफ्तार कर बंद हवालात कर दिया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।




