May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 दिसम्बर 2020। गुरुवार सुबह प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा क्रिकेट के मैदान में पहुंचे और टॉस करते हुए खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। मौका था गांव लिखमादेसर में क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्धघाटन समारोह का। गोदारा ने प्रथम मैच का उद्घाटन करते हुए युवाओं से कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क रहता है इसलिए क्षेत्र के सभी युवा कुछ समय खेल के लिए अवश्य निकाले जिससे वे स्वस्थ रह सकें। मैच के आयोजन कर्ता युवाओं ने फूल मालाओं से गोदारा का सम्मान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने गांव लिखमादेसर में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।