May 21, 2026
IMG-20230102-WA0135

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 फरवरी 2023। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान का बजट आज विधानसभा में रखने के बाद राइट टू हैल्थ के विरोध में निजी चिकित्सालय लामबंद हो रहें है। ये चिकित्सालय कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए कल 11 फरवरी को हड़ताल पर जाने का निर्णय कर लिया है। श्रीडूंगरगढ़ में कल 11 फरवरी को बड़े निजी अस्पताल तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर, धनवंतरी हॉस्पिटल, संजीवनी हॉस्पिटल, जोशी अस्पताल हड़ताल पर रहेंगे। इन अस्पतालों के व्यवस्थापकों ने इस बिल पर विरोध जताते हुए बताया कि बिल में बड़ी खामियां जिन पर सरकार को शीघ्र निणर्य लेना होगा। इन्होंने बताया कि कल संस्थानों में सभी तरह की चिकित्सा सेवाएं बंद रहेगी तथा केवल आपातकालीन सेवा दी जाएगी।