May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 नवम्बर 2021। त्योहारी सीजन में आज खुशखबरी खिलाड़ियों की तरफ से भी आई है। क्षेत्र के खिलाड़ियों ने जिले में अपना लोहा मनवा लिया है और अब राज्यस्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी कर रहें है। गांव उदरासर में आज जबरदस्त उत्साह का माहौल है। गांव की बालिका प्रियंका सिहाग ने हैमर थ्रो, गोला फैंक, भाला फैंक एथलेटिक्स के तीनों खेलों में गोल्ड जीत कर जिले में अपनी धाक जमाई है। प्रियंका राज्य स्तर पर इन खेलों में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। इसी गांव की बालिका माया सिद्ध का कबड्डी अंडर-17 में राज्य स्तर पर खेलने के लिए चयन हुआ है। बालिकाओं ने बताया कि गांव के जागरूक युवा दुलदास स्वामी ने उन्हें प्रैक्टिस करवाई। स्वामी ने बालिकाओं की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए उन्हें कड़ी मेहनत का संदेश दिया। सरपंच किसनाराम गोदारा, प्रधानाचार्य पंकज कुमार ने दोनों बालिकाओं को शुभकामनाएं दी। वंदे मातरम मंच के अध्यक्ष तेजाराम सुथार ने कहा कि जिलास्तर पर गोल्ड मेडल जीतने वाले गांव के सभी खिलाड़ियों का गांव में भव्य स्वागत कर सम्मानित किया जाएगा।

तीन युवकों व दो युवतियों का चयन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सॉफ्ट बॉल खेल में क्षेत्र के युवक किशन पूनियां, मुकेश गोदारा, रामनिवास खिलेरी तथा युवतियां पुष्पा सिद्ध, आशा सुथार का चयन राज्य स्तर पर खेलने के लिए हुआ है। ये सभी खिलाड़ी स्टार क्लब के सदस्य है और कोच मोहन पूनियां ने इन्हें बधाई देते हुए बताया कि राज्य स्तर पर 15 से 18 नवम्बर को टूर्नामेंट आयोजित होगा जो बालिका वर्ग का पाली में तथा बालक वर्ग का बूंदी में आयोजित होगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिकाओं ने टीम प्रभारी श्रवण कुमार व ट्रेनर दुलदास स्वामी का आभार जताया।