






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मार्च 2021। शहर में विकास की बाट जो रहें युवाओं ने एक सार्वजनिक मंच पर कस्बे की मूलभूत आवश्यकताओं और समस्याओं के लिए आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया है। आज ये युवा राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई एक्ट जागरूकता के लिए चलाए जा रहें अभियान के तहत कालुबास स्थित नेहरूपार्क में एकत्र हुए। संघठन के तहसील अध्यक्ष कन्हैयालाल गोदारा द्वारा जिलाध्यक्ष ललितसिंह ओड की अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया। शहर अध्यक्ष भंवरसिंह शेखावत ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति तक सूचना के अधिकार की ताकत पहुंचाने का प्रयास करना है व संघठन से जोड़ना है। बैठक में शहर की मूलभूत आवश्यकताओं व समस्याओं को सार्वजनिक मंच पर उठाने की बात कही व उन्हें समाधान तक पहुंचाने के लिए आवाज बुलंद करने पर चर्चा की गई। बैठक में राजेश मंडा, गोविंद सिकलीगर, राजेश शर्मा, संतोष विनायिकीया, ओमप्रकाश ओड, बलवंत नाई, बाबूलाल रेगर, श्रवणसिंह, राजेन्द्रसिंह, श्रवणसिंह पुन्दलसर, बजरंग प्रजापत, रमाकांत झंवर, अर्जुन जाट, इन्द्रचंद सोनी, कोजूराम रेगर, ईशर मेघवाल, नानूराम मेघवाल, विमल शर्मा, केशराराम सांसी, रामुनाथ जाखड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





