May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में गत दिनों से अनगिनत जगहों पर अवैध रूप से शराब बिक्री करने की शिकायतों के बाद से लगातार सक्रिय श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने शनिवार रात को शराब के 3 अवैध विक्रेताओं पर कार्यवाही कर उन्हें गिरफ्तार किया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी की अगुवाई में एक टीम ने गांव सोनियासर गोदारान में मोहनराम ज्याणी को 51 पव्वे के साथ गिरफ्तार किया। दूसरी कार्यवाही में हैड कांस्टेबल आवददान ने सोनियासर गोदारान में ही प्रेमदास कामड़ को 48 पव्वे अवैध शराब के साथ ओर तीसरी कार्यवाही में एएसआई हेतराम ने सोनियासर शिवदानसिंह में मनोहरदान चारण को 86 पव्वे शराब के साथ गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए गए हैं। विदित रहे कि क्षेत्र में लगातार होटलों, खोखो, ढाबों, रेहड़ियों, ज्यूस सेंटरों पर शराब बिक्री की शिकायतें पुलिस को मिल रही थी।