May 21, 2026
अवैध शराब बेचने से मना किया तो मारपीट कर दी गालियां, मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2021। श्रीडूंगरगढ़ थानाक्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति को अपने पडौस में अवैध शराब बेचने का विरोध करना उस समय महंगा पड़ गया जब अवैध शराब बेचने वाले व्यक्ति ने उसे एवं उसकी पत्नी को पीट दिया। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव मोमासर निवासी पूर्णाराम नायक ने हाजीर थाना होकर रिपोर्ट दी है एवं मोमासर के ही निवासी अपने पडौसी प्रहलादसिंह राजपुत के खिलाफ मारपीट करना, स्त्री लज्जा भंग करने, जातिसूचक गालियां देने का मामला दर्ज करवाया है। शिवराण ने टाइम्स के पाठकों को बताया कि आरोपी प्रहलादसिंह अवैध रूप से अपने घर में शराब बेचता है एवं इसी बात का उलाहना 22 मार्च की रात्री को पूर्णाराम ने उसे दिया। इस पर प्रहलाद ने कुल्हाड़ी से पूर्णाराम के साथ मारपीट की एवं बीच बचाव करने आई उसकी पत्नी के कपडे फाड दिए, गहने छीन लिए। आरोपी ने उसे गली में ही सार्वजनिक रूप से जातिसूचक गालियां भी दी।